बॉलीवुड के मंच पर जल्दी एक नई कहानी के साथ नजर आने वाले हैं अजय देवगन। गोलमाल अगेन की बेहतरीन सफलता के बाद अब अजय फिल्म ‘रेड’ के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
खबरों की माने तो फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो गई है। फिल्म 20 अप्रैल 2018 को सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में अजय एक इंकम टैक्स ऑफिसर के रुप में नजर आएंगे। ये फिल्म उत्तर प्रदेश में घटी एक रियल घटना पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता कर रहें हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डी’क्रूज, सौरभ शुक्ला, अक्षय डोगरा, पर्ल वी पुरी, अनुराग अरोरा, शरमन जोशी, विद्या बालन, मनोज जोशी, सानंद वर्मा और सनी लिओन भी शामिल हैं। साथ ही खबर ये भी है कि अजय ने उत्तर प्रदेश में पहले 6 सिंगल स्क्रीन थिएटर खरीदा था, अब वह इसे बढ़ा कर वो 100 सिंगल स्क्रीन खरीदने वाले हैं, जिसे ये मल्टीप्लेक्स चेन में बदलना चाहते हैं।
इस मल्टीप्लेक्स चेन को एन. वाई सिनेमास नाम देंगे। खबरों की माने तो अजय ने इलाहाबाद, आगरा और रायबरेली में एक- एक स्क्रीन खरीद भी ली है।